जनगणना-2027

1. परिचय (About Census)-
जनगणना 2027 भारत सरकार द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा आवासीय विवरणों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया जाता है।
जनगणना से प्राप्त आंकड़े निम्नलिखित कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं:
- विकास योजनाओं का निर्माण
- संसाधनों का उचित वितरण
- नीतिगत निर्णय लेने में सहायता
मुख्य उद्देश्य:
- सटीक जनसंख्या आंकड़े प्राप्त करना
- सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना
- भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करना
2. जनगणना के चरण-
(i) मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (HLO)
- प्रत्येक भवन/मकान का विवरण संकलन
- आवासीय सुविधाओं का आकलन
(ii) जनसंख्या गणना (Population Enumeration)
- प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी (नाम, आयु, लिंग आदि)
- परिवार एवं सामाजिक विवरण का संकलन
3. टाइमलाइन (समय-सीमा)-
| चरण | अवधि |
|---|---|
| स्व-गणना | 07 मई – 21 मई 2026 |
| मकान सूचीकरण (HLO) | 22 मई – 20 जून 2026 |
| जनसंख्या गणना | 08 फरवरी – 28 फरवरी 2027 |
4. महत्वपूर्ण निर्देश-
- सभी नागरिक स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें
- सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें
- प्रगणक के साथ सहयोग करें
- किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने से बचें
5. महत्वपूर्ण दस्तावेज-
| S.No. | Title/Description | Link/Details |
| 1 | राजपत्र अधिसूचना – जनगणना 2027 | डाउनलोड करें |
| 2 | स्व-गणना अवधि | 07 मई 2026 से 21 मई 2026 (उत्तर प्रदेश हेतु) देखे |
| 3 | स्व-गणना लिंक | लिंक देखें |
| 4 | स्व-गणना प्रश्न | विवरण देखें |
| 5 | चरण-I हेतु स्व-गणना यूजर गाइड | विवरण देखें |
| 6 | स्व-गणना फ्लो चार्ट | विवरण देखें |
| 7 | चरण-I (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) अवधि | 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक |
6. जनगणना 2027 प्रशिक्षण सामग्री-
| S.No. | Title/Description | Link/Details |
| 1 | गृहस्थी (Household) | प्रशिक्षण सामग्री |
| 2 | प्रगणक (Enumerator) | प्रशिक्षण सामग्री |
| 3 | पर्यवेक्षक (Supervisor) | प्रशिक्षण सामग्री |
| 4 | चार्ज अधिकारी (Charge Officer) | प्रशिक्षण सामग्री |
7. स्व-गणना (Self Enumeration)-
स्व-गणना पोर्टल पर जाएं:
👉 https://se.census.gov.in
स्व-गणना करने के चरण:
- पोर्टल पर लॉगिन करें
- अपने परिवार का पंजीकरण करें
- सभी सदस्यों का विवरण भरें
- डेटा सबमिट करें
- अपना SE ID नोट करें
22 मई से 20 जून 2026 के बीच प्रगणक आपके घर आएंगे:
- उन्हें अपना SE ID बताएं
- वे आपकी दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे
- यदि आवश्यक हो, तो उसी समय संशोधन कराया जा सकता है
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-
प्रश्न 1. जनगणना क्यों आवश्यक है?
यह सरकार को सटीक आंकड़े प्रदान करती है, जिससे योजनाओं का बेहतर निर्माण एवं क्रियान्वयन संभव होता है।
प्रश्न 2. क्या मेरा डेटा सुरक्षित रहेगा?
हाँ, जनगणना से संबंधित सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय होती है और केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती है।
प्रश्न 3. क्या स्व-गणना अनिवार्य है?
नहीं, यह वैकल्पिक है, लेकिन अत्यंत लाभकारी है।
“जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु जनपद हमीरपुर के समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।”