• सोशल मीडिया लिंक
  • Site Map
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

कल्पवृक्ष

हमीरपुर नगर के मुख्यालय पर गायत्री तपोभूमि के पास यमुना नदी के तट पर दुर्लभ प्राचीन एवं पौराणिक कल्पवृक्ष स्थित है। इस वृक्ष की ऊँचाई बहुत अधिक नहीं है, परंतु उसका व्यास काफी अधिक है। सितंबर महीने में इसमें सफेद रंग का बड़ा फूल लगता है। आयुर्वेद की दृष्टि से इस दुर्लभ वृक्ष का औषधीय महत्व है। इस पेड़ का उदभव अफ्रीका के जंगल में हुआ और ये भारत में कहीं कहीं पाया जाता है।